फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग गिरी, दो किसान ट्रैक्टर सहित दबे

Sun, 04 Jun 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काठा गांव में खेत की जुताई करते समय मिट्टी की ढांग गिर गई। इसमें दो किसान ट्रैक्टर सहित दब गए। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य किसानों ने उनको मिट्टी से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


  सोनीपत के गांव पुसरा निवासी राम निवास ने काठा में जमीन बटाई पर लेकर मक्का और गाजीपुर निवासी राम लखन ने परमल की फसल की बुआई कर रखी है। शनिवार सुबह  दोनों किसान अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे।

इसी दौरान उनके ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई। वे दोनों लोग मिट्टी में दब गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। साथी किसानों ने शोर मचा दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत वहां पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्कत कर किसानों को मिट्टी से निकाला। उस समय उनकी हालत खराब थी। किसानों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें