फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर के परिवार ने दोबारा हिंदू धर्म को अंगीकार किया

विज्ञापन
मुबारिकपुर गांव मे यज्ञ का आयोजन कर ईसाई बने हिंदू परिवार की घर वापसी कराते हिंदू जागरण मंच कार्य - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने यज्ञ और मंत्रोच्चारण के साथ परिवार की कराई हिंदू धर्म में वापसी
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव मुबारिकपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ईसाई धर्म अपनाने वाले परिवार की दोबारा हिंदू धर्म में वापसी कराई। यज्ञ और मंत्रोच्चारण के बीच परिवार के सदस्यों ने हिंदू धर्म को अंगीकार किया।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर के एक परिवार के छह लोगों ने कुछ माह पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने परिवार के लोगों से संपर्क कर सनातन धर्म की महत्ता बताई और दोबारा हिंदू धर्म में वापसी के लिए तैयार कर लिया। बुधवार को मंच की ओर से मुबारिकपुर गांव में यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां देते हुए परिवार के सभी सदस्यों ने हिंदू धर्म अंगीकार किया। आचार्य राजेंद्र कुमार ने मंत्रोच्चारण के जरिए यज्ञ पूर्ण कराया। मंच की प्रांतीय मंत्री प्रियंका आर्या, जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली और अधिवक्ता मनोज आर्य ने सनातन धर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। लोगों से अपील की कि लालच में आकर अपना धर्म न बदलने की अपील की। इस मौके पर सतबीर ठाकुर, अभिषेक त्यागी, राजकुमार आर्य, नरेंद्र आर्य, कलश आर्या, अनुभव आर्य, दीपक मानव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें