फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मलकपुर चीनी मिल में हंगामा, मिल अफसरों को घेरा

विज्ञापन
बड़ौत के मलकपुर चीनी मिल में विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों का घेराव करते किसान - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल में गन्ना लेकर आए किसानों का बृहस्पतिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने मिल अधिकारियों का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी मिल अफसरों से नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी किसान उलझ गए। बाद में किसान 20 दिसंबर से मिल मेें धरना शुरू करने की चेतावनी देकर चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बावली, मलकपुर, बड़ौत, बड़ौली, जौनमाना, ढ़िकाना सिनौली आदि गांवों के किसान मलकपुर चीनी मिल में पहुंचे और बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य सुविधाएं न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने मिल मेें मौजूद वॉइस प्रेजीडेंट विपिन चौधरी, गन्ना जीएम मुकेश मलिक का घेराव किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा एक तो पहले से ही मिल पर क्षेत्र के हजारों किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, ऊपर से मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों के लिए मिल में जन सुविधाएं तक नहीं है। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान परेशान हैं। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर न किसान अपने बेटी की शादी कर पा रहा है और न ही स्कूल व कॉलेजों में बच्चों की फीस जमा कर पा रहा है। ऊपर से बिजली बिल को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रहे हैं, लेकिन मिल प्रशासन को इसकी जरा भी चिंता नहीं। हंगामा बढ़ने की सूचना पर पुलिस किसानों के बीच पहुंची तो किसानों की पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हुई। बाद में किसान 19 दिसंबर तक मांगे पूरी न होने पर 20 दिसंबर से मिल परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी देकर लौट गए।
मांगे उठाने वाले किसानों में ये रहे मौजूद
बड़ौत। हंगामा व मांग करने वाले किसानों में गौरव बावली, मनोज, धर्मेंद्र, हरेंद्र, देशपाल, सुरेश पाल, कंवर पाल, हरपाल, सुधीर, नरेंद्र, अशोक, इंद्रपाल, दीपक, कपिल आदि रहे।
विज्ञापन

ये बोले मिल अधिकारी
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल के वॉइस प्रेजीडेंट विपिन चौधरी ने बताया कि बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर किसान मिल में शिकायत लेकर आए थे। मिल द्वारा 21 फरवरी तक किसानों को भुगतान भेजा जा चुका है। किसानों के लिए मिल मेें शेड बना हुआ है। अन्य व्यवस्थाओं को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की मुख्य मांगे
1. बकाया गन्ना भुगतान जल्द करें मिल।
2. मिल परिसर में किसानों के लिए बैठने की हो व्यवस्था।
3. किसानों व उनके पशुओं के लिए पीने लायक पानी की हो व्यवस्था।
4. किसानों के लिए शौचालय की व्यवस्था की जाए।
5. मिल में आने-जाने वाले जर्जर रास्ते की हो मरम्मत।

हंगामे के दौरान पुलिस जीप रोकते किसान- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें