दो युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
खेकड़ा। निर्भय कॉलोनी निवासी महिला पर पड़ोसी दो युवकों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
निर्भय कॉलोनी निवासी महिला नीतू शनिवार की शाम घायल अवस्था मे खेकड़ा कोतवाली में पहुंची, जहां उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति जरूरी कार्य से बाजार गए थे। वह घर में अकेली थी। तभी पड़ोसी दो युवक उसके घर पर पहुंचे और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और भाग गए। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।