फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: तीन माह के बच्चे को उठाकर ले गया बंदर, पानी की टंकी में मृत मिला मासूम

Sun, 09 Jan 2022 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

यूपी के बागपत में एक तीन माह के सोते हुए बच्चे को बंदर उठाकर ले गया और उसे पानी की टंकी में फेंक दिया। परिजनों को बच्चा मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार देर रात एक मकान के कमरे में सो रहे तीन माह के मासूम को बंदर उठाकर ले गया। परिजनों के तलाश करने पर बच्चा पानी की टंकी में पड़ा मिला। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढ़ी कलंजरी गांव मे शनिवार रात करीब 12 बजे एक मकान के कमरे में तीन माह का केशव पुत्र प्रिंस चारपाई पर सो रहा था इसी दौरान उसे बंदर उठा कर ले गया।

यह भी पढ़ें : दोस्त बने कातिल:  सहारनपुर में रुपये नहीं लौटाने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन


बच्चा चारपाई पर न दिखने पर परिजनों ने उसकी कई घंटे तलाश की लेकिन उसका पता नही लगा।

जैसे ही परिजन घर की छत पर पहुंचे तो बच्चा पानी की टंकी में मृत पड़ा मिला। परिजन उसे दिल्ली के अस्पताल भी लेकर गए, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना से जहां परिवार में गम का माहौल है। वहीं गांव में अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है कि गांव से बंदर नहीं पकड़वाए जा रहे थे, जबकि वे कई बार इसकी मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें