दिल्ली से प्राइवेट बस में बड़ौत आ रही महिलाओं और युवतियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। बड़ौत में तहसील गेट के पास पहुंचने पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। इस पर एकत्र हुई भीड़ को देख आरोपी बस से उतरकर तहसील परिसर मेें घुस गए। यहां लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि पांच भागने में कामयाब रहे।
बागपत के वाजिदपुर गांव निवासी एक महिला अपने परिवार की महिलाओं, युवतियों और बच्चों के साथ मंगलवार को दिल्ली से प्राइवेट बस में बड़ौत आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में बस में सवार युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। तंग आकर महिला और उसके परिजन बागपत में बस से उतर गई और दूसरी बस में सवार हो गई।
इसके बाद युवक भी उसी बस में सवार हो गए और फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। बस के बड़ौत में तहसील गेट के पास पहुंचते ही महिलाओं और युवतियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी युवक भीड़ को देख तहसील में घुस गए। लोगों ने पीछा कर उन्हेें तहसील में घेर लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच आरोपी तहसील परिसर की दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस ने तीन युवकों को धर दबोचा और कोतवाली ले आई।
यह भी पढ़ें: यूपी: रिटायर्ड इंजीनियर के घर डकैती, वारदात से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिलाओं की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/