फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2019-2020 में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजित समारोह का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य और डॉ. केजी पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि वर्ष 2019-2020 मेें कोमल खान ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक व रस्साकसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था। इसके अलावा कोमल ने खेलो इंडिया में भी रजत पदक प्राप्त किया था। इसे लेकर विवि ने उसके खाते में 41 हजार की धनराशि भेजी है। इसके अलावा प्रियांशु ने खेलों इंडिया में कांस्य पदक व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय रस्साकसी प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता। उसके खाते में 21 हजार की धनराशि भेजी। इसके अलावा अन्य खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में मधु गोलियान, पायल, शिवानी, हिमांशी, खुशबू, भावना के खातों में भी अच्छा प्रदर्शन करने पर 21-21 हजार रुपये की नगद राशि भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें