खेकड़ा सीएचसी पर माकड्रिल करते चिकित्सक
- फोटो : KAHKRA
कोविड अस्पताल में मॉकड्रिल
खेकड़ा। कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए जारी अलर्ट को लेकर शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को खेकड़ा कोविड अस्पताल में मॉकड्रिल किया। चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ को उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। तीसरी लहर में बच्चों पर महामारी का प्रभाव न पड़े इसके लिए चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। संक्रमित मरीज के उपचार के समय क्या दवा देनी है, कौन से उपकरणों का कैसे प्रयोग करना है। इसको लेकर कोविड अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया। इसमें चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। डीआईओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि इलाज संबंधी प्रशिक्षण डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को दिया गया है। कोविड अस्पताल में संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए अलग से वार्ड व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कोविड अधीक्षक डॉ. ताहिर को आक्सीजन प्लांट का शेष कार्य पूर्ण कराने और नए जेनेरेटर सेट को चालू कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. आशीष, डॉ. सतीश कुमार, डॉ.. आमिर, स्टाफ नर्स प्रिया राज, धर्मेंद्र सिंह, सतीश कुमार, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।