फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कैनर से पंजीकरण कराने में मोबाइल फोन बन रहा बाधा

Thu, 07 Mar 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में स्कैनर से पंजीकरण कराना मरीजों के लिए मुसीबत बन गया है। एंड्रायड फोन न होने के कारण मरीजों को पंजीकरण कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में आने वाले मरीज एक-दूसरे के फोन से पंजीकरण कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों की आईडी जारी करने के लिए जिला अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरु की है। इसके लिए पंजीकरण कक्ष के बाहर बार स्कैनर बार कोड चस्पा कराए गए है। मरीज बार कोड को एंड्रायड फोन से स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कोड स्कैन होते ही मरीज की आभा आईडी जारी हो जाती है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के पास साधारण फोन होने के कारण पंजीकरण कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घंटों तक लाइन में लगने के लिए विवश होना पड़ रहा है। फोन के अभाव में मरीज एक-दूसरे के फोन से अपना पंजीकरण कराने के लिए विवश हो रहे है।
- जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। यहां पर्ची बनाने के लिए कोड स्कैन करने के लिए कहा गया। साधारण फोन होने के कारण दूसरे के फोन से पंजीकरण कराना पड़ा। - धर्मपाल, लूंब
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में पहले सीधे आधार कार्ड देकर पर्ची मिलती थी, मगर अब फोन से मिल रही है। उसके पास फोन नहीं है, उसने दूसरे मरीज के फोन से अपनी पर्ची बनवाई। - रहीसा, रोशनगढ़
- जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए एंड्राॅयड फोन न होने के कारण काफी देर तक परेशान होना पड़ा। बांद में गांव के एक युवक के फोन से पर्ची बनाई। - समीर, रोशनगढ़
- जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के कोड स्कैन करना पड़ रहा है, मगर फोन न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद पर्ची बनने पर जांच कराई। -अनीस, रटौल
- वर्जन- अस्पताल में मरीजों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए ऑनलाइन पची की व्यवस्था शुुरू कराई है। पंजीकरण कक्ष के बाहर बार कोड चस्पा कराए गए है। ऑनलाइन व्यवस्था शुरु होने के कारण मरीजों को थोड़ी परेशानी हो रही है। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें