फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबगा गांव में मनरेगा मजदूरों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शबगा गांव मेें औढ़ापुर खास की सफाई कर रहे मनरेगा मजदूरों को कुछ लोगों ने सोमवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं महिला मजदूरों द्वारा विरोध करने पर उनसे भी अभद्रता की। इससे आक्रोशित मजदूरों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शबगा गांव में कई दिन से मनरेगा योजना के तहत औढ़ापुर खास में सफाई जारी थी। सोमवार को कुछ लोग औढ़ापुर खास पहुंचे। वहां मजदूरों को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने मजदूर प्रदीप, सोमपाल, सुकेंद्र, पप्पू व संजीव से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि महिला मजदूरों ने विरोध किया, तो उनके साथ भी अभद्रता की। वहीं, मजदूर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और बीडीओ ज्योति बाला व एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को आपबीती बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारी गांव पहुंचे और जांचकर सूचना सीओ को दी तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए आग्रह किया।
वहीं, बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि शबगा गांव में औढ़ापुर खास की सफाई कर रहे मजदूरों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। महिला मजदूरों से भी अभ्रदता की। इससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दबंगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें