फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले की हरकतों से स्कूल छोड़ने को मजबूर छात्रा 

Sun, 29 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
harassment
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की दसवीं की छात्रा मनचले की हरकतों से परेशान होकर स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर हो रही है, क्योंकि आरोपी रास्ते में उसको तमंचा दिखाता और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने अपनी मां के साथ शनिवार को एसपी दफ्तर में शिकायत की। 
विज्ञापन


शिकायत में छात्रा ने कहा वह पड़ोस के एक गांव में कक्षा 10 में पढ़ती है। वह स्कूल पैदल आती-जाती है। गांव का ही एक युवक उस पर गलत नजर रखता है। उस पर फब्तियां कसता है। इतना ही नहीं रास्ते में तमंचा लेकर खड़ा हो जाता है। उसको स्कूल न जाने देने की धमकी देता है। इससे उसका स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा है। आरोपी के परिजनों को भी इस बारे में बताया ,लेकिन उसके परिजनों ने आरोपी युवक को कुछ नहीं कहा। इसकी पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर वह अपना स्कूल छोड़ने को मजबूर हो रही है। पीड़ित शनिवार को अपनी मां के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंची। वहां उनकी एसपी से मुलाकात नहीं हुई। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने कहा इस संबंध में शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।

पुलिस पर लूट के केस में झूठा फंसाने का आरोप 
बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप पर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस की जांच में हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली और राहुल चोटी का नाम सामने आया। उसकी हिमायत में काफी लोग शनिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से निष्पक्ष जांच की मांग की। बली गांव का ओमप्रकाश का कहना है कि उनका बेटा जोगेंद्र गांव में ही कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहा है। गांव की पार्टीबाजी के कारण एक व्यक्ति पुलिस से मिला है। उसके कहने पर पुलिस ने जोगेंद्र पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। 23 जनवरी को कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप पर लूट हुई। पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उसके बेटे जोगेंद्र और राहुल चोटी को भी लूट में दर्शा रही है। जो पूरी तरह से गलत है। उसने गांव के लोगों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पेट्रोल पंप के मैनेजर राजन चौहान निवासी बड़का ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में कहा जोगेंद्र और राहुल लूट में शामिल नहीं रहे हैं, क्योंकि वे दोनों पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल लेने के लिए आते रहते हैं। इस लूटपाट में उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें