फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया पीएचसी का निरीक्षण, दिशा-निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। विधायक सहेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की ओपीडी, जनरल वार्ड का निरीक्षण कर उपचार के लिए आए मरीजों से बातचीत कर चिकित्सक, दवा के बारे में जानकारी ली। डॉ. राजीव ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। विधायक ने चिकित्सकों को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विक्रम, अमित, मोनू, धर्मवीर, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंप में 90 लोगों की जांच कर दवा वितरित की
बालैनी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को बुढ़सैनी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया। डॉ. अजय कुमार ने कैंप में 90 मरीजों का चेकअप कर दवा वितरित की और लोगों को स्वच्छता व पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए जागरूक किया। मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जाएगी। इस मौके पर एलटी विनेश कुमार, गौरव चौधरी, आशा कार्यकर्ता पूनम, मोनिका, बबली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें