फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बेटे को देख भागे बदमाश: मां को बचाने के लिए डंडा लेकर बदमाशों पर टूट पड़ा किशोर

Sun, 17 Apr 2022 02:27 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के खेकड़ा दिनदहाड़े मोहल्ला मुंडाला में दो नकाबपोश बदमाश कपड़ा व्यापारी के घर में घुस गए थे। व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। महिला के बेटे ने डंडे से प्रहार कर शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश जान बचाकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला व उसका बहादुर बेटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में  खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला में शनिवार की दोपहर दो नकाबपोश बदमाश कपड़ा व्यापारी के घर में घुस गए। उन्होंने व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू की। मां को डरी सहमी देख व्यापारी का किशोर पुत्र डंडा लेकर बदमाशों पर टूट पड़ा। इससे दोनों बदमाश डर गए और किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले। भागते हुए दोनाें बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


मोहल्ला मुंडाला निवासी अतुल रूहेला बाजार में कपडे़ की दुकान करता है। शनिवार की सुबह वह दुकान पर चला गया। घर में केवल उसकी पत्नी रजनी और 15 वर्षीय पुत्र सार्थक ही थे। दोपहर करीब एक बजे नकाबपोश दो बदमाश उनके मकान में घुस गए और लूटपाट शरू कर दी।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: बहन से अवैध संबंधों के विरोध हुई थी किशोर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कटा सिर किया बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


व्यापारी की पत्नी रजनी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। मां को डरी सहमी देख सार्थक डंडा लेकर बदमाशों पर टूट पड़ा और शोर मचा दिया। किशोर का साहस देख बदमाश डर गए और किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन


यह घटना पड़ोस के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पता चलने पर व्यापारी दुकान से घर पहुंचा और परिजनाें से जानकारी ली। इसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। सुराग लगाकर जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें