अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव से दो किशोरियों के लापता होने के मामले में जांच करने पहुंचे चौकी इंचार्ज के साथ लोगों ने बदसलूकी की। साथ ही वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। चौकी इंचार्ज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।
पुलिस ने बताया कि निवाड़ा गांव से दो किशोरियां लापता हैं। इसकी जांच के लिए निवाड़ा चौकी प्रभारी सुभाष चंद जांच करने गांव पहुंचे थे। गांव के राशिद पुत्र अख्तर, सलामती पत्नी जुल्फू, इरफाना, मुमो, गुडिय़ा ने उनके साथ अभद्रता की और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।