फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ठंड बढ़ी

Wed, 11 Dec 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और इससे ठंडक का अहसास बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हवा भी चलने के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हुआ और धूप में बैठकर ठंड से राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यहां दो दिन पहले बारिश के बाद से ठंड बढ़ गई है और तापमान कम होता जा रहा है। मंगलवार को भी मौसम काफी ठंडा रहा। सुबह दस बजे के करीब धूप निकलने के बाद लोगों ने ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लिया। मौसम विज्ञान के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी ओर बढ़ेगी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह व दोपहर के समय बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें