बागपत/खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली के अक्षरधाम तक एलिवेटेड रोड सुरक्षा मानकों पर खरी उतरी हैं। अब इसका उद्घाटन कराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से समय मांगा गया है। दिसंबर के आखिर या जनवरी के शुरूआत में शुरू करने की बात कही जा रही है। इससे जल्द ही इसको वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाए और लोगों का दिल्ली पहुंचना आसान हो जाएगा।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से की एलिवेटेड सड़क का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसको पूरा करने की समयावधि सबसे पहले दिसंबर 2023 थी। मगर उस समयावधि में निर्माण नहीं हो सका और उसके बाद मार्च 2024 तक निर्माण पूरा करने की बात कही गई। इसके बावजूद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ जो अक्तूबर में पूरा हुआ।
इसके बाद भी एलिवेटेड सड़क का वाहनों को दौड़ाकर ट्रायल किया गया तो दूसरे ट्रायल नवंबर के आखिरी सप्ताह में हुआ।
एनएचएआई ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें एलिवेटेड सड़क को सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने की बात कही जा रही है। अब इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली से कराने की तैयारी हो रही है और इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय उनसे समय मांग रहा है। जिससे उद्घाटन की तारीख तय करके कार्यक्रम किया जा सके और इसको वाहन चालकों के लिए खोला जा सके। nमंडौला के पास टोल व लोनी में बनाए गए कट : एलिवेटेड सड़क भले ही दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा के ईपीई तक बनी हुई है। मगर इसमें बीच में कई जगह सड़क पर ऊपर जाने व नीचे उतरने के लिए कट बनाए गए हैं। मंडौला में टोल प्लाजा लगाया जाएगा और वहां से वाहन एलिवेटेड सड़क पर ऊपर जा सकेंगे तो नीचे भी उतर सकेंगे।
इसके अलावा लोनी में भी इस तरह की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आगे भी करीब चार जगह पर कट दिए गए हैं। इससे वाहन चालकों को गाजियाबाद व दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जाने के लिए फायदा मिलेगा।