फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मिलकर्मी की मौत, विरोध में हंगामा 

Fri, 17 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत-मेरठ मार्ग पर लेटकर विरोध प्रकट करती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। बागपत-मेरठ मार्ग पर बाघू मोड़ के पास चीनी मिल कर्मी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। ट्राली पलटने से उसमें भरी लोहे की एंगल कर्मचारी के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिवार की महिलाएं सड़क पर लेट गई। इससे रोड पर जाम लग गया। 
विज्ञापन

  हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी मेहरद्दीन (50)  बागपत चीनी मिल में कर्मचारी था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने साथियों के साथ साइकिल पर सवार होकर मिल से घर जा रहे थे। जैसे ही बाघू गांव के मोड़ के पास पहुंचे, तभी बागपत की ओर से तेज गति से जा रहे लोहे की एंगल से भरे ट्रैक्टर-ट्राली का सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और ट्राली पलट गई। उसमें रखी एंगल मेहरद्दीन के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर परिजन भी आ गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। लोगों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस से शव छीनने का किया प्रयास
बागपत। पुलिस रोड से शव उठाने लगी तो परिजनों ने इसका विरोध किया। इस दौरान शव को लेकर पुलिस और लोगों की खींचातानी हुई। पुलिस ने उनको समझाकर शव को कब्जे में लिया। इस दौरान मृतक के परिवार की कई महिलाएं ही सड़क पर लेट गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर लोगों को शांत ‌किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें