फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील नहीं मिलने पर बिफरे

Thu, 03 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में पिछले कई दिनों से मिड-डे-मील नहीं मिलने से बच्चे भूख से तड़प रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद मिड-डे-मील न मिलने से क्षुब्ध छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज मेें प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
विज्ञापन


 छात्र-छात्राओं का आरोप था कि एनजीओ द्वारा कीडे़युक्त मिड-डे-मील भेजा जा रहा था। इसका विरोध किया तो एनजीओ ने अब मिड-डे-मील भेजना बंद कर दिया है। बाद में प्रधानाचार्य ने बच्चों को बिस्कुट बांटकर किसी तरह मामला शांत किया।

इस कॉलेज में बड़ौत के एनजीओ अजीज इस्मालिया से मिड-डे मील बनकर आता है। हंगामा कर रहे बच्चों का कहना था कि शनिवार को कालेज में मिले मिड-डे मील मेें कीडे निकले थे। इसका विरोध किया तो अब एनजीओ ने कालेज में मिड-डे मिल भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


बच्चों ने शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों पर इस मामले में अनदेखी करने का आरोप लगाया। बाद में प्रधानाचार्य वकीलचंद, शिक्षक अजयराज शर्मा ने बच्चों को बिस्कुट बांटकर किसी तरह मामला शांत किया। इस संबंध मेें प्रधानाचार्य वकीलचंद ने कहा कि बार-बार मिड-डे मील में कीडे़ निकल रहे है।

इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। इस संबंध मेें एनजीओ के ठेकेदार फरीद ने आरोपों को निराधार बताया।

बीएसए डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। यदि बच्चों को कीडे़युक्त मिड-डे मील परोसा जा रहा है, तो उनका टेंडर तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में वर्षा, सोनाली, मुस्कान, सोनिया, रानी, प्रीति, कसम, हिमानी, गीता, पूजा, साक्षी आदि शामिल रहीं। उधर, कालेज के कुछ बच्चों ने ईंटे ढोने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें