कंडेरा व हसनपुर जिवानी गांव में पंचायत घर का निर्माण रुका हुआ है। बावली गांव के राजकीय कन्या इंटर कालेज में गेट व चारदीवारी का निर्माण कार्य पूर्ण हुए बगैर ही भुगतान करा दिया गया है। जबकि मोल्हू पट्टी में सार्वजनिक चौपाल का मरम्मत कार्य होने के बावजूद भुगतान नहीं कराया गया है। डीएम के निर्देशों के बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी ने बावली गांव में खेल के मैदान का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
इसके अलावा गोवंश सर्दी से बचाव के लिए खरीदे गए तिरपाल का भुगतान और आश्रय स्थल में पशुओं के के भरणपोषण के लिए दो माह से धनराशि निर्गत नहीं की गई है। गोशाला के केयर टेकर का भुगतान राज्य वित्त से होने के बावजूद उनका भुगतान नहीं किया गया है।
12 मार्च को गोवंश आश्रय स्थल के संचालक को लेकर हुई बैठक में सूचना के बावजूद प्रतिभाग नहीं किया। ग्राम पंचायत अधिकारी पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदकों का फोन न उठाने का भी आरोप है। पूर्व में बड़ौत विधायक केपी मलिक भी खंड विकास अधिकारी से ग्राम पंचायत अधिकारी की शिकायत कर चुके है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया है। आरोप पत्र का जवाब न देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।