बड़ौत के एक्सीलेंट जीनियस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत शिक्
- फोटो : Samvad
बालैनी। बालैनी के दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल का रविवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा एक में कृष्णा प्रथम, जानवी द्वितीय तो कक्षा दो में भावना कुमार प्रथम, रुही द्वितीय रही।
कक्षा तीन में राधिका प्रथम, प्राची द्वितीय तो कक्षा चार मे नव्या प्रथम, अवनी द्वितीय रही। कक्षा पांच में गुनगुन प्रथम, नितेश द्वितीय तो कक्षा छह में वर्षिका प्रथम, यश द्वितीय रहे। कक्षा सात में तन्नू प्रथम, लक्की द्वितीय तो कक्षा आठ में लक्की प्रथम, राधिका द्वितीय स्थान पर रहे। इन बच्चों को स्कूल चेयरमैन अर्जुन शर्मा ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजीव तोमर, सतेंद्र तोमर, राजुकमार पहलवान, अनिरुद्ध तोमर, हर्षित जैन, प्रधानाचार्या अंकित यादव, इंदु शर्मा, पारुल त्यागी आदि मौजूद रहे।