फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Tue, 30 May 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत के वनस्थली स्कूल में सम्मानित किए गए मेधावी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीबीएसई के मेधावियों को सम्मानित किया। वनस्थली पब्लिक स्कूल,  रेजोनेंस पब्लिक स्कूल और  गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


वनस्थली पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का शुभारंभ प्रबंध समिति के अमित जैन, संजय जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन और रोहित जैन ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत और लग्न से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

साइंस वर्ग में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रत्युक्ष जैन ने प्रथम, 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संदीप तोमर ने द्वितीय, 89.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मनीष मलिक ने तृतीय, 88.8 प्राप्त कर उदित तोमर ने चौथे स्थान और 88.4 अंक प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंजलि धनकड़ ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कॉमर्स विषय में उज्ज्वल जैन ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, विशाल चौहान ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, तनु त्यागी ने  77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का प्रबंध समिति के सदस्यों ने 11-11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। 

 रेजोनेन्स पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में वाणिज्य वर्ग की छात्रा शिवानी पंवार, विज्ञान वर्ग मेें सुजाता को सम्मानित किया। प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया संस्था से 86 बच्चों में से 78 बच्चों ने सीबीएसई परीक्षा अच्छे अंक से परीक्षा पास की। समारोह को सफल बनाने में प्रधानाचार्य श्याम बिहारी मिश्रा, सुबोध शर्मा, अनुज तोमर, सुमन, संजय, समीर तोमर, आकाश का योगदान रहा। 

 गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना में आयोजित सम्मान समारोह में विज्ञान वर्ग में 93.4 अंक प्राप्त करने वाली तान्या धामा, 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले वर्दांत सोलंकी, 88.4 अंक प्राप्त करने वाले अभिषेक शर्मा व 83.8 अंक प्राप्त करने वाले सम्यक जैन को संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक सुनील आर्य ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, चंद्रवीर, शिवाच, नितिन शर्मा, नितिन शर्मा, जितेंद्र आदि रहे। 

 बड़ौत के एल्पाइन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 12वी में शमिता ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। स्कूल के प्रबंधक ने बताया  मेघा ने 89.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय,  हिमानी तोमर ने 88.8 प्रतिशत, शिवानी ने 88.6 प्रतिशत और मानसी ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल में खुशी का माहौल रहा। 

जौहर पब्लिक स्कूल मेें भी सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट बंपर रहा। प्रधानाचार्य रचना जौहर ने बताया 12वीं में विपुल गोयल ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। इसमें विधि अग्रवाल ने 94.8, विशाल गोस्वामी 94.6, गौरव तोमर ने 91.8, प्रत्यक्ष जैन 91.8, शालू पंवार ने 91.2, सांध्य राणा ने  90.6 ने अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

चौधरी केहर सिंह में सीबीएसई 12वीं साइंस विषय में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रौनक चौहान ने प्रथम, पायल ने 93.2 अंक प्राप्त कर द्वितीय, रीतिका ने 91.2 अंक प्राप्त कर तृतीय, विनय राणा ने 89.6 अंक प्राप्त कर चौथा और वृतिका चौधरी ने 89.5 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।

कामर्स में मधु पंवार ने 82.6 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान प्रबंध समिति के सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह समेत स्कूल के अन्य स्टाफ ने बंपर रिजल्ट पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

न्यू ऐरा इंटरनेशनल स्कूल, ककड़ीपुर का 12वीं का रिजल्ट भी बंपर रहा। स्कूल प्रबंध समिति के सचिव विराज सिंह तोमर ने बताया स्कूल की छात्रा प्रणव पंवार ने साइंस विषय में  94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, नवीन पंवार ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, साक्षी पंवार ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, कल्पना सांगवान ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा और रुपल पंवार ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें