चांदीनगर। रटौल के फल व सब्जी व्यापारियों को चिरौडी के निकट बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाशों ने जहां व्यापारियों के साथ मारपीट की वहीं नकदी भी लूट ली। पीड़ितों ने चिरौड़ी पुलिस चौकी पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
रटौल निवासी अंजुम और अय्यूब फल व सब्जी विक्रेता हैं। वह रोजाना टेंपो से साहिबाबाद मंडी से फल और सब्जी खरीदकर लाते हैं। शनिवार सुबह चार बजे वह गांव के ही सरफराज का टेंपो लेकर मंडी जा रहे थे। जब वह गाजियाबाद के चिरौडी गांव पहुंचे तो बदमाशों ने मार्ग बंद करके कई राहगीरों को बंधक बना रखा था और उनसे लूटपाट करने में लगे थे। बदमाशों ने इन तीनों को भी पकड़ लिया। अंजुम से मारपीट कर 20 हजार रुपये, अय्यूब से 6 हजार और सरफराज से मारपीट कर एक हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने जांच की बात कहकर पीड़ितों को टरका दिया।