फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहर पर अब्बा रूठे, बेटे ने किया निकाह

Fri, 14 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बागपत। कहानी बिल्कुल फिल्मी है। मेहर की रकम को लेकर नाराज दूल्हे के पिता बारात लेकर घर लौट आए, लेकिन दूल्हे ने समाज के लिए नई नजीर पेश कर निकाह कर लिया। दूल्हे के पिता ने बेटे को जबरन बंधक बनाने की तहरीर दी, लेकिन दुल्हन के साथ एसपी से मिलकर पहुंचे युवक ने कहा उनके पिता का ही खोट है।
विज्ञापन


बागपत के युवक ने बताया परिजनों ने उसका रिश्ता जनपद हापुड़ के कस्बा पिलखुवा की लड़की से तय किया। आठ अप्रैल 2017 को निकाह के लिए बारात बागपत से कस्बा पिलखुवा में पहुंची। लड़की पक्ष के घर में निकाह की तैयारी चल रही थी, लेकिन मेहर की रकम तय करने को लेकर दूल्हे और दुल्हन पक्ष की बात बिगड़ गई। इसके बाद दूल्हे के पिता ने निकाह कराने से इंकार कर दिया था। आग्रह करने के बाद भी वह सहमत नहीं हुए, लेकिन दूल्हा निकाह करने की जिद पर अड़ गया। हंगामे के बाद पिता वहां से अधिकांश बारातियों को लेकर अपने घर लौट आए। पिता की अनुपस्थिति में युवक ने दुल्हन के साथ निकाह कर लिया। वर्तमान समय में  दोनों एक साथ रह रहे हैं।

दूसरी तरफ दूल्हे के पिता ने पुलिस अफसरों से अपहरण कर उसको बंधक बनाकर रखने की शिकायत की। पता चलने पर दूल्हा अपनी पत्नी को साथ लेकर बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुुंचा। उसने पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में पत्नी के साथ लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें