बिनौली (बागपत)। जौहड़ी स्थित दादी चंद्रो शूटिंग रेंज पर दादी चंद्रो तोमर की स्मृति में चल रही चार दिवसीय प्रथम दादी चंद्रो तोमर मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में तीसरे दिन बुधवार को जनपद मेरठ के शूटरों का दबदबा रहा।
चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर मैन आईएसएसएफ स्पर्द्धा में साहिल बागपत 585/600, विवेक मेरठ 544/600, इसी स्पर्धा के वुमैन में मानवी बागपत 560/600, सीनियर मैन एनआर स्पर्द्धा में वंश चौधरी मेरठ 378/400, शांतनु मेरठ 371/400, वंश शिवांच मेरठ 369/400, इसी स्पर्द्धा के वुमैन में आयुषी बागपत 369/400, तनिष्का मेरठ 359/400 का स्कोर प्राप्त कर चैंपियनशिप में बढ़त बनाए हुए हैं। दादी चंद्रो फाउंडेशन के महासचिव सुमित राठी ने बताया कि चैंपियन ऑफ चैंपियन के मुकाबले गुरुवार को होंग।, इसके उपरांत चैंपियनशिप के समापन पर विजेता शूटरों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया जाएगा। ऑफिसियल इंटरनेशनल शूटर शैफाली तोमर, हसन मलिक, बिट्टू खान, वाजिद अली, अमित श्योरान आदि रहे। संवाद