फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलपनी में कक्षा नौ की छात्रा की हत्या

विज्ञापन
बागपत ::::::: तिलपनी गांव में युवती की हत्या के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
घर में ही मिला छात्रा का शव, पास में ही पड़ा था हत्या में प्रयुक्त चाकू
विज्ञापन

परिवार के सभी सदस्य घर से गायब, पुलिस ऑनर किलिंग सहित कई बिंदुओं पर कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र के तिलपनी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा तरन्नुम (17) की बुधवार शाम को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को वहां से खून में सना हुआ चाकू भी मिला है। छात्रा के परिवार के सदस्य घर से गायब है। पुलिस ऑनर किलिंग सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

तरन्नुम के मां शाहिदा की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है जबकि उसके पिता शादाब राजमिस्त्री है और काम के सिलसिले में अधिकतर गांव से बाहर ही रहते है। इसी कारण तरन्नुम अपनी दादी जरीना के पास रहती थी। उसका भाई मोनिश भी साथ ही रहता है, बराबर के कमरों में उसके दो चाचा रहते हैं। बुधवार शाम तरन्नुम घर में अकेली थी। पुलिस के अनुसार नमाज के बाद दादी घर पहुंची तो उसने छात्रा का शव पड़े देखा। उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सूचना देने के बाद से परिवार के सभी सदस्य घर से गायब है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि छात्रा की बरसिया गांव के किसी युवक से जान पहचान थी और उससे बातचीत भी करती थी। इसे लेकर घर में विवाद भी कई बार हुआ। एसपी के अनुसार छात्रा के भाई व चाचा को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें