फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नौ साल के पोते के नाम संपत्ति कर गए दादा, निधन के बाद परिवार में घमासान, धमकी देने का आरोप

Fri, 08 May 2026 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रजपुरा गांव में दादा द्वारा नौ वर्षीय पोते के नाम संपत्ति करने के बाद परिवार में विवाद गहरा गया। महिला ने पति और देवरों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
बिना वसीयत कैसे करें संपत्ति का बंटवारा? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में दादा द्वारा नौ वर्षीय पोते के नाम संपत्ति करने के बाद परिवार में विवाद गहरा गया है। दादा के निधन के बाद संपत्ति को लेकर घर में तनाव बढ़ गया और अब बच्चे की मां ने अपने पति और उसके भाइयों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दादा ने पोते के नाम कर दी थी संपत्ति
रजपुरा गांव के बाहर कॉलोनी में रहने वाली निधि ने बताया कि उनके पति अमित नशे की लत से ग्रस्त हैं। इसी कारण उनके ससुर अमरपाल सिंह ने कुछ समय पहले अपनी खेती की जमीन और अन्य संपत्ति उनके नौ वर्षीय बेटे वरदान के नाम कर दी थी। बताया गया है कि अमरपाल सिंह का 30 मार्च को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: प्रसिद्ध होटल के मालिक और बेटे पर यौन शोषण का आरोप, महिला ने SSP से की शिकायत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति और देवरों पर धमकी देने का आरोप
निधि का आरोप है कि उनके पति अमित और उसके भाई मोहित तथा सूरजपाल लगातार उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
क्षेत्राधिकारी सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें