शास्त्री की कोठी पर ट्रांसफार्मर खराब, कई मोहल्लों में संकट
शहर में बिजली संकट के बीच शास्त्री की कोठी पर लगा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। भाजपा आपदा राहत विभाग के महानगर संयोजक राकेश गौड़ के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने से ब्रह्मपुरी पश्चिमी, ब्रह्मपुरी पूर्वी, शास्त्री की कोठी, मास्टर कॉलोनी और इंदिरा नगर में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। लंबी कटौती के कारण इन क्षेत्रों में भी इन्वर्टर बंद हो गए और पानी की समस्या खड़ी हो गई।
अधिशासी अभियंता (साउथ) डीवी सिंह ने बताया कि खराबी की सूचना मिलते ही विभाग ने कार्रवाई की और क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारू करा दी।
वैकल्पिक लाइन से कराई गई आपूर्ति: विद्युत विभाग
अधिशासी अभियंता (11 केवी लाइन नार्थ) प्रशांत सोनी ने बताया कि भूमिगत केबल बॉक्स फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत के दौरान वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति कराई गई। फाल्ट पूरी तरह ठीक होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी गई।