फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 डॉक्टर, नर्सिंगहोम और लैब संचालकों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
17 चिकित्सक, नर्सिंग होम और लैब संचालकों को नोटिस
विज्ञापन

बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने अन ट्रेड चिकित्सकों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी। सीएमओ के निर्देश पर 17 डॉक्टर, नर्सिंग होम और लैब संचालकों को नोटिस जारी किया। उनसे पंजीकरण और अन्य अभिलेख मांगे हैं। अगर प्रमाणपत्र नहीं दिखाए, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
जिले में स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए ऐसे डॉक्टरों के चिन्हित किया जा रहा है जो बिना प्रमाणपत्र और पंजीकरण के प्रैक्टिस कर रहे हैं। झोलाछाप चिकित्सक और बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य की जांच करें लैब संचालक, उपचार कर रहे नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ राज किशोर टंडन के आदेश पर नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने 17 डॉक्टर, नर्सिंग होम और लैब संचालकों को नोटिस जारी किया। संचालकों से पंजीकरण और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि पांडेय हेल्थकेयर बड़ौत, डॉ. अनवर अहमद खेकड़ा, डॉ. दीपक जैन अग्रवाल मंडी टटीरी, एएसआर मल्टी स्पेशलिटी अमीनगर सराय, ओमशिला हॉस्पिटल खेकड़ा, बागपत डायग्रोस्टिक लैब, विकास हॉस्पिटल बागपत, भारत डायग्रोस्टिक सेंटर बागपत, निशा पैथ लैब, सपना मैटरनिटी होम बिनौली, राणा नर्सिंग होम बड़ौत, डॉ. लाल पैथलेब अमीनगर सराय, चौधरी गिरवर सिंह बड़ौत, भारत पैथोलॉजी लैब बड़ौत, रसीदिया नर्सिंग होम बड़ौत को नोटिस जारी किया। सभी से पंजीकरण के अभिलेख मांगे हैं। अभिलेख न देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी और प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें