फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असभ्य कपड़ों में नहीं आएंगे मास्टर जी

Sun, 26 Mar 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक असभ्य कपड़ों में  नजर नहीं आएंगे। हर रोज बच्चे ड्रम, पीटी और व्यायाम करेंगे। अध्यापक विद्यार्थियों को साफ सुथरे कपड़े पहनकर आने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्रों को पढ़ाने वाले मास्टर जी असभ्य कपड़ों में नजर नहीं आएंगे। इसके लिए बीएसए योगराज सिंह ने प्लान तैयार किया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी अध्यापक स्कूल में असभ्य परिधान पहनकर नहीं आएगा।

यह ही नहीं छात्रों को भी स्वच्छ कपड़े पहनकर आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूलों में समय पर पहुंचकर शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। शिक्षण कार्य हेतु टाइम टेबल आवश्यक बनाई जाएगी। एक प्रति प्रधानाध्यापक की टेबल पर रखी जाए। विद्यालय को साफ-सुथरा रखे। गंदगी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। मिड-डे मील के समय प्रत्येक बच्चों को हाथ धोना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन



नवीन मेन्यू को प्रत्येक विद्यालय की दीवार पर अंकित कराएं। समस्त अध्यापक विद्यालय में प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रम दान करेंगे। बीएसए योगराज सिंह ने कहा छात्र-छात्राओं की शैक्षिक विकास हेतु भरसक प्रयास करें। जो भी नियम बनाए गए है उसको तत्काल लागू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें