बागपत। डीएम के गोद लिए हुए गांव ब्राह्मण पुट्ठी में डीपीआरओ राम प्रसाद मिश्रा ने निरीक्षण किया। शौचालय निर्माण में गड़बड़ मिली।
ग्राम प्रधान के भाई ने लाभार्थी के खाते से रुपये निकाले, लेकिन शौचालय का निर्माण पूरा नहीं किया। इस संबंध में सचिव और प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अनुदान पर शौचालय बनाने की योजना है। योजना तो परवान चढ़ रही है, लेकिन उनमें गड़बड़ी की शिकायतें बढ़ रही है।
डीएम के गोद लिए गांव ब्राह्मण पुट्ठी में ही खुद डीपीआरओ राम प्रकाश मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पकड़ी। प्रधान के भाई ने लाभार्थी के खाते से रुपये निकाले और शौचालय का निर्माण पूरा नहीं कराया। इसकी पुष्टी खुद डीपीआरओ ने की है।
उन्होंने गांव में शौचालय की जांच पड़ताल की। कई शौचालय अधूरे मिले। नाराजगी जाहिर कर ग्राम प्रधान और सचिव के सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में रिपोर्ट न देने पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 95(1)(छ) के तहत कार्रवाई होगी।
डीपीआरओ ने कहा शौचालय निर्माण में कतई भी गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।