फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को ससुर वालों ने बंधक बनाकर दी यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया बंधक मुक्त
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन करते है मारपीट, तहरीर दी
बड़ौत। हेलो सर, मै लुहारी गांव से बोल रही हूं, मुझे ससुरवालों ने तीन दिनों से एक कमरे मेें बंधक बना रखा है और मेरे साथ मारपीट कर रहे है, सर मुझे बचा लो। यह सूचना बृहस्पतिवार को लुहारी गांव की एक विवाहिता ने पुलिस को दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता को बंधक मुक्त किया। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने कहा दहेज की मांग पूरी न होने पर उससे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल ककौर कला गांव की बेटी मोनिका पुत्री रामनाथ की शादी कुछ साल पहले लुहारी गांव के शालू से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन उसके बाद ससुरवाले उसे दहेज की मांग करने लगे। पहले तो छोटी-मोटी मांग मोनिका ससुर वालों की पूरी करती रहीं, लेकिन फिलहाल ससुर वाले उसे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि मना करने पर तीन दिन पहले एक कमरे में मुझे बंधक बना लिया और आए दिन मारपीट करते थे। उसने किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बंधक मुक्त कराकर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इस संबंध में पीड़ित ने ससुर वालों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया पीड़ित ने सूचना दी उसे एक कमरे मेें बंधक बनाकर यातनाएं दी जा रही है। पुलिस को मौके पर भेजकर महिला को बंधक मुक्त कराया । उसकी तहरीर पर जांच कर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें