फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चारदीवार गिरने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गली के बाहर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे, पहले भी गिर चुकी है दीवार
विज्ञापन

बड़ौत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को अचानक चारदीवारी गिर गई। इस दौरान विद्यालय के पास से गुजर रही गली में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे। सूचना पर डायट प्राचार्य और उप प्राचार्य भी मौके पर पहुंची और वार्डन से बातचीत कर बीएसए व पालिका कर्मचारियों को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। बता दे कि चार माह पहले भी अचानक से यह चारदीवारी गिरी थी, जो अभी तक ठीक नहीं हुई। चारदीवारी गिरने से विद्यालय में असामाजिक तत्वों के अंदर आने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बराबर गली में कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक विद्यालय की चारदीवारी गिर गई। बच्चों ने वहां से भागकर जान बचाई। विद्यालय मेें मौजूद वार्डन मधु त्यागी की सूचना पर डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल व उप प्राचार्य डॉ. अनुराधा शर्मा मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वार्डन मधु त्यागी ने बताया कि अगस्त महीने में भी विद्यालय की एक तरफ की चारदीवारी गिर गई थी। इसका निर्माण नगर पालिका ने कराया है। पालिका चेयरमैन अमित राणा को कई बार इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विद्यालय की चारदीवार का निर्माण नहीं कराया। अभी भी चारदीवारी गिरने की हालत मेें है। वार्डन ने बताया कि फिलहाल सर्दी के मौसम में महिला शिक्षकों की सुरक्षा की दृष्टि से चारदीवारी का निर्माण कराया जाना जरूरी है। उधर, पालिका चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि इस संबंध में पालिका के जेई को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें