फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अटकी तो पीएम का पुतला फूंका

Thu, 10 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पीएम का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में आर्थिक सुधार के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया कदम पहले दिन आम लोगों के लिए मुसीबत भरा रहा। झूंडपुर गांव में शादी की तैयारियां अटक जाने के कारण एक परिवार ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। बड़ौत में रजिस्ट्री कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने हंगामा कर न्यायिक लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

काले धन और भ्रष्टाचार को खत्म करने के नाम पर मोदी सरकार के एलान का असर बुधवार को देखने को मिला। बड़ौत, बागपत और खेकड़ा की मंडियों में लेन-देन चौपट हुआ। पांच सौ रुपये का नोट कोई लेने के लिए तैयार नहीं दिखा। बागपत में पेट्रोल पंप पर पांच सौ का नोट देकर 100 रुपये का तेल डलवाने पहुंचे शिकोहपुर के संदीप और एक अन्य युवक के साथ कहासुनी हो गई। सेल्समैन का कहना था कि पूरे पांच सौ रुपये का तेल ले लो। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद यहां पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोघट थाना क्षेत्र के झूंडपुर गांव निवासी महेश के लड़के की दो दिन बाद शादी होनी है। 
बुधवार को उन्हें शादी के सामान खरीदना था, लेकिन दुकानदार ने नोट लेने से इंकार कर दिया। अभी तक शादी का सामान भी नहीं आया है। शादी पर संकट के बादल हैं। अब उन्हें अपने बेटे की शादी रोकनी पड़ सकती है। यहां नाराज ग्रामीणों ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन किया। 
विज्ञापन

बड़ौत में तहसील में बैनामा कराने आए लोगों के लिए जब अधिवक्ता ट्रेजरी में स्टांप खरीदने गए तो उनसे एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट लेने से इंकार                         कर दिया। 
रेवन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्रित हुए और ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे जहां जमकर हंगामा किया और उपकोषागार अधिकारी मुकेश दत्ता का घेराव किया। इसके बाद अधिवक्ता रजिस्टरी कार्यालय पहुंचे और वहां भी हंगामा किया। अधिवक्ताओं में रविंद्र राठी, मनोज कुमार, तेजवीर, विनेश तोमर, शकील अहमद, कुलदीप, ओमपाल, राकेश विश्वकर्मा, हरबीर, यशवीर चौहान, ईश्वर सिंह शामिल रहे। उधर, अस्पतालों में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिलेभर में नोकझोंक के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें