बागपत-बड़ौत मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर 500 के नोट न लेने पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : बागपत-बड़ौत मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर 500 के नोट न लेने पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
बागपत में पेट्रोल पंप पर पांच सौ का नोट देकर 100 रुपये का तेल डलवाने पहुंचे शिकोहपुर के संदीप और एक अन्य युवक के साथ कहासुनी हो गई। सेल्समैन का कहना था कि पूरे पांच सौ रुपये का तेल ले लो। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद यहां पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोघट थाना क्षेत्र के झूंडपुर गांव निवासी महेश के लड़के की दो दिन बाद शादी होनी है।
विज्ञापन
बालैनी/अमीनगर सराय। मेरठ बागपत हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर खुले पैसे दे पैट्रोल ले की सूचना लगा दी गई। डौलचा के विनोद से उस समय झगड़ा बढ़ गया जब वह भी बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचा। उसने पांच सौ का नोट देना चाहा, जिसपर पंप कर्मचारी बिगड़ गया तथा खुले पैसे देने की बात की, जिस पर दोनो में काफी हंगामा हुआ। बालैनी, दुकानदारों पर भी कई बार झड़प हुई।