बागपत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। लॉकडाउन में बाजार बंद रहेंगे, लेकिन सामान्य दिनों में भी अब बाजार खुलने का समय सुबह नौ से रात नौ बजे तक कर दिया गया है।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि सप्ताह के अन्य दिनों में होने वाली बंदी भी अब शनिवार और रविवार को होगी। शनिवार और रविवार को जो साप्ताहिक बाजार लगाए जाते थे, उन्हें अब सोमवार से शुक्रवार के बीच किसी दिन लगाया जा सकता है। इसके लिए प्रशासन को जानकारी देनी होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में उद्योग चलते रहेंगे, लेकिन कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करनी होगी। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ ग्रामीण क्षेत्र और एडीएम शहरी क्षेत्र का पर्यवेक्षण करेंगे।