खेकड़ा। जनपद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को नगर स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों से अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की गतिविधियां देखी। चिकित्सकों को मरीजों को गुणवत्ता वाला भोजन देने के साथ ही सोशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाईजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी अनिल कुमार बुधवार की सुबह करीब दस बजे नगर स्थित कोविड अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की गतिविधियों को देखा। मरीजों के खानपान और दवाइयों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को देखा। अस्पताल प्रभारी चिकित्सक डॉ ताहिर को भर्ती मरीजों को समय से गुणवत्ता वाला भोजन और दवाइयां देने के निर्देश दिए। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने, सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करने के कडे़ निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, रूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।