फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित कर कब्जामुक्त कराएं : डीएम

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
डीएम ने बुधवार को कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करने और ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित कर कब्जामुक्त कराकर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर राजस्व वसूली में तेजी लाने और रायल्टी जमा न करने वाले भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्टांप वाद, राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सतर्क रहकर अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश दिए। कहा कि अमीन को वसूली के लिए क्षेत्र में भेजा जाएं और तहसीलदार स्वयं भी क्षेत्र में भ्रमण करें। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकाएं, खतौनी अंश निर्धारण की कार्रवाई, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया के कार्यों की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन विभागों को निर्धारित समय में राजस्व की वसूली का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ओर तहसीलदार को ग्राम समाज की उन्हें चिह्नित कर पौधरोपण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें