फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे की जमीन पर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने अपनी भूमि से जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान आरपीएफ जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेलवे के आईओडब्ल्यू शामली रविकांत सक्सेना बुधवार को रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ चौकी इंचार्ज सुभाष चंद मीणा के साथ जेबीसी लेकर पहुंचे। पैमाइश आदि करने के बाद रेलवे की जमीन पर बनाई गई झुग्गी झोपड़ी, पशुओं के खोर और उपले को हटवाया। आईओडब्ल्यू रवि कांत सक्सेना ने बताया कि दुकानदारों को एक वर्ष पूर्व अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए थे। कई बार मौखिक रूप से भी अनाधिकृत कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। बार-बार निर्देशों के बावजूद दुकानदारों ने अनाधिकृत कब्जा नहीं हटाया। बुधवार को जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाया गया। उन्होंने बताया कि अन्य कब्जा कोर्ट के आदेश पर हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें