फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ : चंद्रमति

Tue, 25 Mar 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में सोमवार को भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन


इसके बाद अभिषेक व शांति धारा करके विधान शुरु हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की 48 दीपों सेे विशेष पूजा की। धर्मसभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। आज के समय में मनुष्य भक्ति के मार्ग को छोड़कर लोभ लालच की ओर बढ़ता जा रहा है।
मनुष्य को थोड़ा समय निकालकर भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, दीपक जैन, मोहित जैन, अभिषेक जैन, दिनेश जैन, सुनील जैन, राजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें