फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रजबहे की पटरी पर निर्माण कार्य धीमा, लोगों में रोष

Tue, 25 Mar 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में निर्माणाधीन बिजवाड़ा रजबहे की पटरी। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। बिजवाड़ा रजबहे की पटरी पर तीन माह बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। एक माह में कार्य पूरा करने की बात कही गई थी, मगर अभी तक नहीं कराया गया। इससे 20 गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

बिजवाड़ा रजबहे की पटरी पर करीब तीन माह से निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने एक माह के अंदर कार्य पूरा करने की बात कही थी। मगर, निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। निर्माण के चलते बसों व अन्य वाहनों का संचालन बंद है। इससे बिजरौल, जलालपुर, बामनौली, रामगढ़, सिरसली, पुसार, बावली, किशनपुर बराल, वाजिदपुर, बावली समेत 20 गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विनोद, राहुल, प्रवीण, सचिन समेत अन्य लाेगों का कहना है कि निर्माण धीमी गति से चलने की प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। मगर, कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में रोष व्याप्त। वहीं लोगोंं ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। ताकि आवागमन में सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें