फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की शिलाओं से बनेगा मान स्तंभ

विज्ञापन
खेकड़ा के जैन इंटर कालेज मे निर्माणाधीन जैन मान स्तंभ के लिए राजस्थान से लाए गए बडे पत्थरो को काल? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। जैन इंटर कॉलेज में बनने वाले भव्य मान स्तंभ के लिए शुक्रवार को राजस्थान से संगमरमर पत्थर की बड़ी बड़ी शिलाएं पहुंची। जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर के जयघोष के साथ उन्हें क्रेन से जैन कॉलेज परिसर में रखवाया।
विज्ञापन

जैन इंटर कॉलेज में जैन मान स्तंभ का निर्माण कराया जा रहा है। वर्ष 2018 में जैन संत आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने मंत्रोचार के बीच इसका शिलान्यास किया था। उनके ब्रह्मलीन होने के कारण इसका निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। जैन समाज ने अब फिर से इसका निर्माण कार्य शुरू कराया है। यह मान स्तंभ 41 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। इसकी चोटी पर जैन समाज के चार भगवानों की प्रतिमाएं लगेंगी। शुक्रवार को इसके लिए राजस्थान से संगमरमर पत्थर की बड़ी-बड़ी शिलाएं ट्रक से खेकड़ा पहुंची। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयघोष के साथ उन्हें क्रेन के जरिये जैन इंटर कॉलेज परिसर में रखवाया। इस दौरान नरेश जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, प्रधानाचार्य डा प्रशांत जैन, प्रदीप जैन, कमल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें