फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलमुखी के गुटों में क्षेत्र को लेकर झगड़ा, निवाड़ा चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मंगलामुखी के दो गुटों में शनिवार को क्षेत्र को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक गुट ने कार्रवाई की मांग को लेकर निवाड़ा चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
गौरीपुर नई बस्ती में बधाई मांगने को लेकर बड़ौत व बागपत निवासी मंगलामुखी के गुटों में विवाद है। बड़ौत निवासी मंगलमुखी जूली ने साथियों के साथ निवाड़ा चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। उसने बताया कि उसके गुरु असगर ने गौरीपुर नई बस्ती का क्षेत्र दिया हुआ है। वह काफी समय से वहां बधाई मांगती है। बागपत के मंगलामुखी उसके साथ आए दिन झगड़ा करते हैं। आरोप है कि उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉप ऑफ द मंथ चुने
दोघट। पुलिस ने पिछले महीने 25 हजार के इनामी बदमाश अंकित निवासी बामनौली को चांदीनगर थाने से वांछित होने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने इस पर बामनौली चौकी प्रभारी एसआई सेंसरपाल सिंह व सिपाही श्रीपाल मलिक को कॉप ऑफ द मंथ चुना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें