फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने रास्ता रोककर छात्रा को थप्पड़ मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी आठवीं की छात्रा है। बेटी बुधवार को ट्यूशन में जा रही थी तो रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ लोग एकत्र हो गए। एक परिचित व्यक्ति ने युवक को खूब फटकार लगाई तो वह ट्यूशन चली गई थी। लौटते वक्त युवक ने फिर उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। इस मामले की पुलिस से शिकायत करने पर युवक को पकड़ लिया गया। इस मामले को लेकर गांव के कुछ लोग एकत्र हुए और छात्रा के परिजनों को इज्जत का हवाला देकर समझौता करा दिया। कोतवाली एसएसआई मुनेशपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

मनचलों के उत्पीड़न से छात्रा परेशान
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 11वीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत की है कि पड़ोस के रहने वाले दो भाई गली से गुजरते वक्त उस पर फब्तियां कसते है। घर के बाथरूम में पत्थर फेंकते हैं। उनका गली से गुजरना मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने सुरक्षा व आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में सीओ क्राइम हरीश भदौरिया को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें