फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में व्यक्ति को गोली मारी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल लुहारी गांव का भूपेंद्र - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
लुहारी गांव का है मामला, हालात गंभीर होेने पर मेरठ रेफर किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में जमीनी विवाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घायल भूपेंद्र पुत्र कवरपाल गांव कड़वाड़ा, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह कई साल से लुहारी गांव में रह रहा है। उसका जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। भूपेंद्र के मुताबिक शुक्रवार को जिस समय वह खेत में काम कर रहा था, तभी पांच-छह लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली कंधे में लगने से वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें