फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईको-कैंटर से भिड़ंत में घायल व्यक्ति की मेरठ के अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार दिन पहले बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर हुआ था हादसा, ईको चालक और महिलाओं समेत दस हो गए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बड़ाैत-बुढ़ाना मार्ग पर चार दिन पहले ईको-कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत में घायल अशोक (42) निवासी रुस्तमपुर बावली की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। उनके साले के बेटे गौरव निवासी पलड़ा ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पलड़ा गांव निवासी गौरव ने बताया कि उसके फूफा अशोक निवासी रुस्तमपुर बावली चार दिन पहले अपनी ससुराल में आए थे। वहां से वापस लौटते समय सुधीर निवासी दोघट की ईको कार में सवार होकर बड़ौत जाने लगे। पुसार गांव के पास सामने से आ रहे कैंटर के साथ ईको की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें ईको चालक सुधीर, अशोक, सानिया निवासी कान्हड़, संजीव, साबिर, रमेश, रुखसार समेत दस घायल हो गए। घायल अशोक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि कैंटर गाड़ी कब्जे में ली गई है। जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
दोघट। पुसार बस स्टैंड के पास दो बाइकों की भिड़ंत होने से एक बाइक पर सवार कस्बा निवासी शहजाद, उसका साथी समीर और दूसरी बाइक पर सवार आर्यन निवासी भनेड़ा और उज्जवल निवासी शामली घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने चारों घायलों का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया। जहां से आर्यन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें