फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठंड बढ़ी तो बुजुर्गों को होने लगी सांस और अस्थमा की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ठंड बढ़ने के साथ ही अस्थमा, सांस के मरीजों को दिक्कत होने लगी है। ठंड बढ़ने से उनकी सांसें उखड़ रही हैं और सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। जिला अस्पताल में रोजाना 90 से अधिक बुजुर्ग पहुंचकर जांच करा रहे हैं। इस दाैरान चिकित्सक उन्हें बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम बदल रहा है और बदलते मौसम ने बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम की ठंड ने सांस संबंधी बीमारियों को बढ़ा दिया है। इन दिनों जिला अस्पताल में रोजाना बुजुर्गों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर आजम हुसैन ने बताया कि इस मौसम में अस्थमा और एलर्जी के रोगियों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मौसम के इस बदलाव की वजह से खासकर बुजुर्ग काफी प्रभावति होता है। ऐसे मरीज जिनको पहले से दिक्कत है तो वे सावधान हो जाएं। सुबह या देर शाम घर से निकलते समय मुंह को कपड़े या मास्क से ढकें, ठंडी हवा और धूल से बचें और अपनी नियमित दवा समय पर लेते रहें। बुजुर्गों को सांस के कारण किडनी पर भी असर पड़ता है। इसलिए उन्हें सुबह के समय धूप में भी बैठना चाहिए ताकि सांस की दिक्कत न हो सके।
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी
- ठंडी सामग्री खाने-पीने से बचें। धूम्रपान न करें

- गुनगुना पानी पीएं, रोजाना भाप जरूर लें
- इन्हेलकर की डोज एडजस्ट करा लें

- बाहर जाते वक्त मास्क जरूर लगाएं
- यदि किसी मरीज ने दवाई लेना बंद कर दिया है तो तत्काल पहले चिकित्सक से परामर्श लें और अपनी दवाइयों को शुरू कर लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें