फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोलकाता में सड़क हादसे में ढिकौली के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ढिकौली गांव के अमरपाल की कोलकाता में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को उनका शव पैतृक गांव ढिकौली लाया गया, जहां परिजनों ने नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

अमरपाल पिछले 15 साल से कोलकाता में रहकर एक कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार को वह घर से साइकिल लेकर सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दाैरान पीछे से आई एक कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में अमरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार वाले कोलकाता पहुंचे थे। अमरपाल के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें