फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मलकपुर मिल ने 12.30 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया भुगतान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने शुक्रवार को किसानों का पिछले वर्ष का 12 करोड़ 30 लाख रुपये का गन्ना बकाया भुगतान कर दिया है। यह भुगतान किसानों के खाते में पहुंच गया है। मिल प्रबंधन ने जनवरी माह में पूरा भुगतान करने के बाद नए सत्र का भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का पिछले वर्ष का 75 करोड़ रुपये का गन्ना बकाया चल रहा है। भुगतान नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही थी। किसान गन्ना भुगतान की मांग कर चुके हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए डीएम अस्मिता लाल ने मिल प्रबंधन से किसानों का गन्ना बकाया भुगतान कराया। सोमवार को किसानों के खाते में 12 करोड़ 30 लाख रुपये का गन्ना भुगतान भेज दिया है। मिल द्वारा पिछले कई दिन से किसानों के खाते में भुगतान भेजा जा रहा है। मलकपुर चीनी मिल के कामर्शियल उप महाप्रबंधक विजय कुमार जैन ने बताया कि 63 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में जनवरी माह में भेज दिया जाएगा। इसके बाद नए सत्र का गन्ना भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें