फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नियमित जीवन शैली अपनाकर जीवन को स्वस्थ और सुखी बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आर्य समाज पट्टी चौधरान और आर्य समाज बड़ौत में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ हुआ, जिसमें वक्ताओं ने नियमित जीवन शैली अपनाकर जीवन को स्वस्थ व सुखी बनाने की अपील की।
विज्ञापन

वहां आचार्य देववृत शास्त्री ने कहा कि आज अधिकांश लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं, जबकि भोजन, व्यायाम, सकारात्मक भावनाओं के आधार पर बीमारियों को समझा जा सकता है। उचित भोजन, नियमित योग-व्यायाम और सकारात्मक सोच अपनाकर अधिकांश रोगों की रोकथाम स्वयं की जा सकती है। राजेन्द्र कुमार आर्य एवं समरभानु आचार्य ने भी विचार रखे। आर्य समाज पट्टी चौधरान के यज्ञ में ब्रह्मा जसवीर मलिक और यजमान तेजेन्द्र चौहान रहे, जबकि आर्य समाज बड़ौत में ब्रह्मा समरभानु आचार्य एवं यजमान हरवीर सिंह रहे। इस दौरान डॉ. ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह आर्य, बिजेन्द्र सिंह, राहुल तोमर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें