फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव की भक्ति कर जीवन को बनाएं सुखी : लक्ष्मी

Fri, 25 Apr 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बिनौली में परमात्मा शिव यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बिनौली। बिनौली में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को सेवा केेंद्र का उद्घाटन किया गया। उसके बाद भगवान शिव की यात्रा निकाली।
विज्ञापन


सेवा केंद्र से बृहस्पतिवार को ब्रह्माकुमारियों ने सुबह हाथ में पीले रंग का ओम शांति लिखा झंडा लेकर गांव में यात्रा निकालकर ग्रामीणों को सेवा करने के लिए जागरूक किया। अनिल कुमार ने बीके लक्ष्मी व मोहिनी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। लक्ष्मी ने कहा कि हमें विकारों रूपी विष से नाता तोड़कर भगवान शिव से नाता जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कलयुग जा रहा, सतयुग आ रहा के उद्घोष के साथ लोगों को शिव की महिमा को बताया। उन्होंने सभी से भगवान शिव की भक्ति कर जीवन को सुखी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मीनू, ज्योति, प्रवेश, उमा, मनीषा, बबली, मुकेश, नेहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें